फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : 10 से 15 अगस्त के बीच जनता को समर्पित होगा तालाब चौराहे का ओवरब्रिज

विज्ञापन
हाथरस : तालाब चौराहे पर ओवरब्रिज का होता निर्माण कार्य। संवाद - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

शहरवासियों के लिए खुशखबरी है। 10 अगस्त से 15 अगस्त के बीच शहर के तालाब चौराहे पर बन रहे ओवरब्रिज का काम पूरा हो जाएगा। सेतु निगम मौसम सामान्य होने के साथ पुल पर डामर का काम करेगा। इसके साथ पुल की परिध में अलीगढ़ रोड की तरफ पर सर्विस रोड बनाई जाएगी। ओवरब्रिज का काम पूरा होने से न केवल तालाब चौराहे पर जाम की समस्या दूर हो सकेगी, बल्कि लोग रेलवे फाटक को पार किए बिना एक छोर से दूसरे छोर तक आ-जा सकेंगे।
उल्लेखनीय है कि तालाब चौराहे पर निर्माणाधीन ओवरब्रिज पर रेलवे ने काम को पूरा कर दिया है। सेतु निगम ने अलीगढ़ रोड की शटरिंग को हटा दिया है। जल्द आगरा रोड की तरफ की शटरिंग को भी हटाया जाएगा। मौसम सामान्य होने के साथ पुल पर डामर डाली जाएगी। इसके अलावा नगर पालिका प्रशासन द्वारा पुल की साज-सज्जा के काम को भी तेज कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुल के पिलरों पर वर्टिकल पार्क लगाने व वॉल पेंटिंग का काम तेज कर दिया गया है। सेतु निगम के एई एसके सुमन का कहना है कि 10 से 15 अगस्त के बीच ओवरब्रिज का काम पूरा कराने की कोशिश की जा रही है। इसके बाद इसे जनता के लिए समर्पित कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें