फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस ः क्षेत्रीय दलों का उद्देश्य सौदेबाजी के सिवाय कुछ नहीं : पुंढीर

विज्ञापन
खेड़ा परसौली गांव में ग्रामीणों के मध्य भाजपा नेता उदय पुण्ढीर। - फोटो : SIKANDHRA RAHU
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, सिकंदराराऊ।
विज्ञापन

समाजसेवी एवं युवा भाजपा नेता उदय पुंढीर ने सोमवार को क्षेत्र के गांव खेड़ा परसौली में ग्रामीणों से संवाद किया। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव करीब आते ही क्षेत्रीय पार्टियां बिलों से बाहर निकल आई हैं। चुनाव के बाद इनका पता भी नहीं लगेगा। इनका उद्देश्य सौदेबाजी के अतिरिक्त कुछ भी नहीं है। पूर्व के चुनावों में यह पार्टियां हमेशा से ऐसा करती रही हैं।
विज्ञापन

जनता को इन पर बिल्कुल ध्यान नहीं देना चाहिए। पुंढीर ने कहा कि यह दल जनता को तरह-तरह के प्रलोभन देकर उनको आकर्षित करने की कोशिश करेंगे, लेकिन प्रदेश की जनता हर चुनाव में इनको देखती है और इनके सौदेबाजी के आचरण को अच्छी तरह समझ गई है। महेंद्र सिंह, ओमकार सिंह, लालाराम गुप्ता, छोटे सिंह, युवराज सिंह, राजबाबू सिंह राना, अशोक शर्मा एडवोकेट, बहादुर सिंह प्रधान, राज सिसौदिया प्रधान आदि उनके साथ थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें