हाथरस : विधानसभा चुनाव के लिए पोलिंग पार्टियों की रवानगी के चलते एमजी पॉलीटेक्निक में टेंट लगाकर
- फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
तीसरे चरण में 20 फरवरी को होने वाले मतदान को लेकर शुक्रवार की शाम छह बजे प्रचार का शोर गुल थम गया। शनिवार को एमजी पॉलीटेक्निक के ग्राउंड से तीनों विधानसभा क्षेत्रों के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना होंगी। इसके लिए जिला प्रशासन ने तैयारियां कर ली हैं।
भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार चुनाव प्रचार थम गया लेकिन प्रत्याशी मतदान दिवस से पहले तक घर-घर जाकर जनसंपर्क कर सकेंगे। प्रशासन ने मतदान की सारी तैयारियां पूरी कर ली है।
एमजी पॉलीटेक्निक परिसर में प्रत्येक विधानसभा में ईवीएम दिए जाने के लिए 30-30 टेबल लगाई गई हैं। कार्मिकों की उपस्थिति के लिए भी टेबल अलग से लगाई गई हैं। वहीं पोलिंग पार्टी में कार्मिकों के किसी कारणवश न आने की स्थिति में रिजर्व कार्मिकों को लगाने के लिए भी अफसरों को नामित किया गया है। संवाद