फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस ः लोकार्पण से पहले ही ओवरब्रिज पर शुरू हुई आवाजाही

विज्ञापन
ओवरब्रिज पर सेल्फी लेते युवा। संवाद - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

अभी शहर के तालाब ओवरब्रिज का शुभारंभ नहीं हुआ है, लेकिन इससे पहले ही लोगों ने आवाजाही शुरू कर दी। कुछ लोगों ने तो ओवरब्रिज पर पहुंचकर अपनी सेल्फी भी ली। यह देखकर ओवरब्रिज के दोनों ओर अवरोधक लगवा दिए गए। साथ ही वहां डामरीकरण का कार्य भी शुरू करा दिया गया है।
उल्लेखनीय है कि शहर के लोगों को जाम से राहत दिलाने के लिए तीन साल पहले ओवर ब्रिज की शुरुआत की गई थी। अब ओवरब्रिज बनकर तैयार हो गया है। ओवरब्रिज के दोनों हिस्सों को जोड़ने के बाद गिट्टी आदि डाल दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्वतंत्रता दिवस पर लोग ओवरब्रिज पहुंच गए और वहां से सेल्फी भी खींची। हालांकि अभी ओवरब्रिज का डामरीकरण पूरा नहीं हुआ है। यह स्थिति देख ओवरब्रिज के दोनों ओर अवरोधक लगा दिए गए और डामरीकरण का काम शुरू करा दिया गया। वर्टिकल पार्क, लाइट आदि लगाने के काम को तेज कर दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें