फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : अफवाहों का बाजार रहा गर्म, अंत तक बना रहा असमंजस

विज्ञापन
हाथरस : सिकंदराराऊ में वीरेंद्र सिंह राना और प्रदेश में भाजपा की बंपर जीत पर जश्न मनाते भाजपाई। स? - फोटो : SIKANDHRA RAHU
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिकंदराराऊ (हाथरस)
विज्ञापन

विधानसभा चुनाव के मतगणना के दिन सुबह से ही अफवाहों का बाजार गर्म रहा। सिकंदराराऊ विधानसभा सीट पर अंत तक असमंजस की स्थिति बनी रही। इधर, वीरेंद्र सिंह राना की जीत की अधिकारिक घोषणा होने से पूर्व ही समर्थकों ने जश्न मनाना शुरू कर दिया। समर्थकों ने ढोल नगाड़े के साथ अबीर-गुलाल लगाकर एवं मिठाई खिलाकर एक दूसरे को बधाइयां दीं।
प्रथम एवं द्वितीय तृतीय चरण की मतगणना में भाजपा प्रत्याशी वीरेंद्र सिंह बढ़त बनाए हुए थे। दोपहर में सपा प्रत्याशी डॉ. ललित बघेल ने राना को पछाड़ते हुए बढ़त बना ली। इससे भाजपा कार्यकर्ताओं में मायूसी छा गई। एजेंट ने लगभग 7:00 बजे बता दिया की भाजपा प्रत्याशी वीरेंद्र सिंह राना जीत चुके हैं लेकिन आधिकारिक घोषणा नहीं हुई थी। नगर के मोहल्ला दमदमा में व्यापारी एवं भाजपा नेता विपिन वार्ष्णेय के आवास पर जुटे लोगों को जैसे ही इसका पता चला उन्होंने जश्न मनाना शुरू कर दिया। जमकर आतिशबाजी की।
विज्ञापन
विज्ञापन

जश्न मनाने वालों में बृजबिहारी कौशिक, ग्राम प्रधान संगठन के जिला उपाध्यक्ष बबलू सिसोदिया, विष्णु वार्ष्णेय, धीरज वार्ष्णेय, दीपक सक्सेना, चचंल गुप्ता आदि थे। इसके अलावा बाजार में श्याम वार्ष्णेय बजाज, नरेश प्रताप एडवोकेट, कृष्ण कुमार वर्मा, विशाल वार्ष्णेय, सूरज वार्ष्णेय, पारस गुप्ता, अभिषेक वार्ष्णेय, कपिल वर्मा, कुंजविहारी वर्मा, उन्मेष वर्मा, आशीष वर्मा, पीतांबर कुमार, नीरज वार्ष्णेय, ब्रजेश कुमार व वरुण माहेश्वरी आदि ने भी जश्न मनाए। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें