फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : कभी भी ढह सकती है दाऊजी मंदिर की रसोई

विज्ञापन
जर्जर हालत में दाऊजी मंदिर की रसोई। संवाद - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

ऐतिहासिक किला परिसर स्थित मंदिर श्रीदाऊजी महाराज में ठाकुरजी की रसोई जर्जर हालत में है। रसोई का एक हिस्सा कभी गिर सकता है। इससे मंदिर के अन्य हिस्से को भी नुकसान की आशंका है। कई बार मंदिर के सेवायत पुजारी इस बारे में मथुरा में पुरातत्व विभाग के अधिकारियों को अवगत करा चुके हैं, लेकिन आज कुछ नहीं हुआ है। इसे लेकर पुजारी खासे परेशान हैं।
उल्लेखनीय है कि ऐतिहासिक किला क्षेत्र में दाऊजी का प्राचीन मंदिर है। प्रत्येक वर्ष गुरु पूर्णिमा के दिन मंदिर की सेवादारी में बदलाव होता है। वर्तमान में दाऊ मंदिर की सेवा पवन चतुर्वेदी कर रहे हैं। पवन चतुर्वेदी का कहना है कि जिस रसोई में ठाकुर जी का प्रसाद बनता है, वह रसोई काफी पुरानी है।
विज्ञापन

रसोई में लकड़ी की सोट लगी हैं। एक लकड़ी वह पुरी तरह जर्जर हो गई हैं। सपोर्ट के लिए उन्होंने एक बल्ली लगा दी है। इस मामले में उन्होंने मथुरा में पुरातत्व विभाग के अधिकारी से वार्ता की। वह इसे बदलवा दें, लेकिन आज तक कुछ नहीं हुआ है। उन्होंने कहा इस सोट को अपने खर्चे पर बदलवाने की बात कही। पुरातत्व विभाग के अधिकारियों ने साफ मना कर दिया है। उनसे यह तक कह दिया कि यदि कोई काम कराया तो कानूनी कार्रवाई हो जाएगी। इसे लेकर पुजारी खासे परेशान हैं।
मंदिर में आए-दिन होता रहता है शॉर्ट सर्किट
दाऊजी मंदिर के सेवायत पुजारी पवन चतुर्वेदी ने मंदिर परिसर की वायरिंग में आए-दिन होने वाले शॉर्ट सर्किट के बारे में डीएम को अवगत कराया है। उन्होंने वायरिंग को दुरुस्त कराने के लिए डीएम को पत्र भी दिया है, ताकि आए-दिन होने वाले शॉर्ट सर्किट को रोका जा सके। संवाद
विज्ञापन

-
रसोई की छत पर रखी है पानी की टंकी
एक तो रसोई की छत वैसे ही समय के साथ जर्जर हो गई है। खास बात यह है कि रसोई की जर्जर छत पर पानी की टंकी रखी हुई है। सेवायत पुजारी को यह डर सताता है कि पानी के वजन से कहीं छत भर भराकर नहीं नीचे आ जाए, जिससे हादसा हो सकता है। उनका कहना है कि मंदिर में कई जगह वर्तमान में मरम्मत की आवश्यकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें