फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : हत्या के बाद एक घंटे तक तड़पता रहा और पानी मांगता रहा राजा

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हसायन (हाथरस)
विज्ञापन

अपनी मौसेरी बहन की चाकू से हत्या करने के बाद करीब एक घंटे बाद तक राजा घायल अवस्था में तड़पता रहा और मौके पर पहुंचे लोगों से पानी मांगता रहा। लोगों ने जब उससे इस घटना को लेकर यह पूछा कि आखिर उसने यह हत्या कर अपने क्यों चाकू मारा है तो वह यही कहता रहा कि पहले मुझे पानी दे दो, उसके बाद बताऊंगा। करीब एक घंटे बाद जब मौके पर पुलिस पहुंची, तब भी राजा की सांसें चल रही थीं। इसके बाद पुलिस ने उसे अस्पताल पहुंचाया, लेकिन इस दौरान वह दम तोड़ चुका था। पूरे घटनाक्रम को लेकर पूरे इलाकेे में खासी चर्चाएं रहीं और गांव सांकरपुर, मिरगामई और लढ़ौता में मातम पसरा रहा। इधर, देर शाम मृतका प्राची के पिता ने राजा के खिलाफ थाना हसायन में मुकदमा भी दर्ज करा दिया।
अपनी 14 साल की मौसेरी बहन प्राची की राजा ने रविवार को चाकू मारकर हत्या कर दी। उसने प्राची के गले पर चाकू मारा और इससे प्राची की मौत हो गई। इसके बाद राजा ने अपने पेट में भी चाकू घोंप लिया। जब ग्रामीण व उसके ननिहाल के लोग मौके पर पहुंचे तो बताते हैं कि वह घायल अवस्था में तड़प रहा था। निकट ही खून से सना एक चाकू पड़ा था। इतना ही नहीं उसने प्राची का एक हाथ भी पकड़ रखा था।
विज्ञापन

बताते हैँ कि ग्रामीणों व अन्य लोगों ने उससे यह कई बार पूछा कि आखिर उसने यह कांड क्यों किया है तो वह यही कहता रहा कि बताऊंगा-बताऊंगा और पानी मांगता रहा। जानकार बताते हैं कि किसी ने इसकी सूचना तत्काल पुलिस को नहीं दी। एक मीडिया कर्मी के माध्यम से पुलिस को सूचना मिली तो थाना पुलिस मौके पर पहुंची। जब पुलिस मौके पर पहुंची, तब भी राजा की सांसें चल रही थीं। ऐसे में पुलिस ने उसे आनन-फानन अस्पताल पहुंचाया, लेकिन तब तक वह मर चुका था। पुलिस ने घटना को लेकर काफी ग्रामीणों से बातचीत की। पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल खुद मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी हासिल की।
इस घटना को लेकर पूरे इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं रहीं और चर्चाओं में लोग इस सवाल का जवाब ढूंढते रहे कि आखिर दोनों के बीच ऐसा क्या हुआ कि आखिर ऐसी नौबत आई। राजा की मौत के साथ यह राज दफन हो गया। केवल चर्चाएं ही बाकी रह गईं। घटना सांकरपुर में हुई, जबकि प्राची लढ़ौता की रहने वाली थी और राजा मिरगामई का रहने वाला था। ऐसे में तीनों गांवों में देर रात तक मातम पसरा रहा। चर्चा यह रही कि राजा को अपनी मौसेरी बहन से एकतरफा प्रेम था।
विज्ञापन

तड़पते राजा का वीडियो भी बनाया
हाथरस। जब राजा घायल अवस्था में तड़प रहा था और खून से लथपथ प्राची की लाश उसके पास में पड़ी थी, तब वहां कुछ लोगों ने इसका वीडियो भी बना लिया। यह वीडियो भी पुलिस को दिखाया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें