फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : आठ साल से साधु बनकर चंदपा के आश्रम में रह रहा था बिहार का हत्यारोपी

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

हत्या के मामले में फरार चल रहे बिहार के जिला बेगुसराय के रहने वाले वांछित अभियुक्त को चंदपा पुलिस ने पापरी गांव के आश्रम से गिरफ्तार कर लिया। शातिर आठ साल से बाबा का भेष बदलकर बिहार पुलिस को चकमा देकर चंदपा क्षेत्र के गांव पापरी के आश्रम में रह रहा था। पुलिस ने उसके पास से तमंचा और कारतूस भी बरामद किए हैं। वहीं बिहार पुलिस को भी उसकी गिरफ्तारी की सूचना दी गई है।
पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल के आदेश पर अपराधियों की धरपकड़ के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत कोतवाली चंदपा पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर करीब आठ वर्ष से थाना समोह जनपद बेगूसराय (बिहार) क्षेत्र के अपने ही गांव के एक व्यक्ति की हत्या के मुकदमे में फरार चल रहे हत्यारोपी बिरजू यादव पुत्र भगवान यादव उर्फ बुलाय यादव निवासी जगन सैदपुर को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

हत्यारोपी बाबा का भेष बदलकर कई वर्षों से जनपद आगरा में रह रहा था। पिछले कुछ दिनों से थाना चंदपा क्षेत्र के ग्राम पापरी में के आश्रम में आ गया था। उसके कब्जे से एक तमंचा 315 बोर व दो जिंदा कारतूस 315 बोर बरामद किए गए। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में एसएचओ नीता वीर सिंह, एसआई ओमबाबू, एचसी धर्मवीर सिंह, अरुण कुमार, रमन यादव, चित्र कुमार व मानेंद्र कुमार शामिल थे।
बिहार पुलिस से मिली जानकारी गिरफ्तार अभियुक्त के संबंध में थाना समोह जनपद बेगुसराय (बिहार) पुलिस से संपर्क किया गया तो जानकारी हुई कि अभियुक्त बिरजू यादव एक शातिर अपराधी है। उसके विरुद्ध थाना समोह जनपद बेगूसराय (बिहार) में हत्या, हत्या का प्रयास, आर्म्स एक्ट आदि विभिन्न धाराओं में कई मुकदमे दर्ज हैं। इसके विरुद्ध न्यायालय बेगूसराय (बिहार) में विभिन्न आपराधिक अभियोग विचाराधीन हैं। न्यायालय द्वारा अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए वारंट भी जारी किया गया है। अभियुक्त वर्ष 2013 से हत्या के मुकदमें में बिहार से फरार चल रहा था। गिरफ्तारी के संबंध में थाना समोह जनपद बेगुसराय (बिहार) पुलिस से संपर्क कर जानकारी दी गई है।
विज्ञापन

पूछताछ में हत्यारोपी ने दी जानकारी
हाथरस। गिरफ्तार अभियुक्त बिरजू यादव पुत्र भगवान यादव उर्फ बुलाय यादव निवासी जगन सैदपुर, थाना समोह जनपद बेगूसराय (बिहार ) द्वारा पूछताछ में बताया गया कि वर्ष 2013 में उसके द्वारा अपने गांव के ही एक व्यक्ति मोनू यादव पुत्र सीताराम यादव की हत्या कर दी थी। मुकदमे में पकडे़ जाने के ड़र से गांव से भागकर जनपद आगरा आ गया था। आगरा में कछपुरा नई आबादी पते का आधार कार्ड बनवाकर वहीं निवास करने लगा और पहले मजदूरी, ठेकेदारी आदि काम करता था। इसके बाद बाबा का भेष बनाकर मंदिरों में रहने लगा। इस बीच नेपाल भी गया। पिछले कुछ दिनों से थाना चंदपा के ग्राम पापरी के आश्रम में रह रहा था। जहां से थाना चंदपा पुलिस द्वारा उसे गिरफ्तार किया गया। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें