फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस: लड़की की बरात पहुंचने से पहले दूल्हे के तेहेरे भाई की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहपऊ (हाथरस)
विज्ञापन

कस्बे के धर्मशाला चौराहा स्थित सीताराम गार्डन में गुरुवार रात गमगीन माहौल में शादी की रस्में हुईं। दूल्हे के तयेरे भाई की मौत के कारण खुशियां मातम में बदल गईं। बराती रास्ते से ही वापस लौट गए। बाद में परिवार के चुनिंदा लोगों ने रस्म अदायगी की।
गांव सेंदरिया निवासी रमेशचंद्र की बेटी रिंकल की शादी आगरा के कमला नगर निवासी हाकिंम सिंह के बेटे आदेश के साथ तय हुई थी। गुरुवार को शादी समारोह चल रहा था। लड़का व उसके परिवार वाले आ चुके थे। बाकी बरातियों का इंतजार किया जा रहा था। तभी बुरी खबर आ गई। काफी समय से बीमार चल रहे दूल्हे के तयेरे भाई की आगरा अपने घर में मौत हो गई। यह खबर मिलते ही लड़के वालों के पैरों तले जमीन खिसक गई। माहौल गमगीन हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बराती बीच रास्ते से ही वापस लौट गए। वहीं शादी में मौजूद लोग भी आगरा रवाना हो गए। देर रात दूल्हा व उनके कुछ करीबियों ने शादी की सभी रस्म पूरी कराईं। इसके बाद दूल्हा व बाकी लोग भी घर चले गए। बाद में लड़की वाले लड़की को लेकर उसकी ससुराल पहुंचे तथा गमगीन परिवार को ढांढस बंधाया। गांव महरारा के रहने वाले सीआईएसएफ जवान दलवीर सिंह इसी शादी समारोह से लौटकर गांव जा रहे थे। रास्ते में उनकी हादसे में मौत हो गई।
--
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें