न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
कोतवाली सदर इलाके की एक किशोरी चार दिन से लापता है। जिसे लेकर परिवार के लोग काफी परेशान हैं। अब पुलिस को तहरीर देकर किशोरी की तलाश करने की गुहार परिजनों ने लगाई है। पुलिस किशोरी की तलाश में जुट गई है।
कोतवाली हाथरस जंक्शन क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी शहर के एक कॉलेज में पढ़ती थी। 25 नवंबर को वह अपनी मां के साथ कॉलेज गई, लेकिन दोपहर को वह परीक्षा देकर अपनी मां के पास वापस नहीं आई। जिस पर उसकी तलाश शुरू की गई, लेकिन किशोरी को परिजन कहीं पता नहीं लगा सके।
जिस पर किशोरी के पिता ने पुलिस को तहरीर देकर तलाश करने की गुहार लगाई। कोतवाली सदर प्रभारी ने बताया कि किशोरी के पिता की तहरीर के आधार पर अपहरण का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। किशोरी की तलाश की जा रही है। कुछ सुराग मिले हैं, जल्द ही किशोरी को बरामद कर लिया जाएगा। संवाद