फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : खेत में जा रहे किसान को सांड़ ने पटका, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, सादाबाद।
विज्ञापन

जिले में आवारा गोवंशों का आतंक बढ़ गया है। गांव सिथरापुरा में एक सांड़ ने वृद्ध किसान पर हमला बोल दिया। सांड़ के हमले से किसान की मौत हो गई। इससे परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं, इस घटना से ग्रामीणों में काफी आक्रोश भर गया है।
जानकारी के मुताबिक, करीब निरंजन सिंह (60) पुत्र बृजलाल बृहस्पतिवार की शाम को अपने खेत की तरफ गए थे। इसी दौरान लघुशंका करते वक्त एक आवारा सांड़ ने उन्हें पीछे से उठाकर धरती पर पटक दिया, जिससे निरंजन सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर ग्रामीण एकत्रित हो गए और काफी मशक्कत के बाद साड़ को मौके से भगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहां निरंजन सिंह के परिजन भी पहुंच गए। आनन फानन चंद्रवीर सिंह व परिजन निरंजन सिंह को उपचार के लिए आगरा ले जाने लगे। लेकिन, गंभीर रूप से घायल निरंजन ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। इससे परिजनों में कोहराम मच गया। लगातार ऐसी घटनाएं घटित होने से ग्रामीणों में आक्रोश बना हुआ है। इधर, मौके पर लेखपाल सत्यप्रकाश भी पहुंच गए और ग्रामीणों से घटना की जानकारी की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें