फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : परिजन सोते रहे और बदमाश चोरी कर ले गए नकदी व माल

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के गांव नगला अलगर्जी में परिवार के सदस्य सोते रह गए और बदमाश घर के अंदर रखी और सामान चोरी कर ले गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जानकारी ली। आसपास के लोगों से भी घटना के संबंध में पूछताछ की। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन

सुभाष पुत्र हरप्रसाद निवासी नगला अलगर्जी मजदूरी करता है। वह बिजली का बिल जमा करने के लिए किसी से 10 हजार रुपये लेकर आया था। परिवार के सभी सदस्य थके हुए गहरी नींद में सो गए। इस बीच चोर घर के अंदर दाखिल हुए और घर में रखे मोबाइल फोन, दस हजार रुपये नकद और आभूषण चोरी कर ले गए।
विज्ञापन

इसकी जानकारी सुभाष को बुधवार की सुबह नींद खुलने पर हुई। पीड़ित ने इसकी सूचना डायल 112 पर दी। मौके पर पुलिस पहुंच गई और पूरे मामले की जानकारी ली।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें