फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : तहसील के एक अधिकारी को अपशब्द कहते हुए दरोगा का वीडियो वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव खुटीपुरी के निकट चकरोड के झगड़े में पहुंचे एक दरोगा ने तहसील के एक अधिकारी को गाली देते हुए उनके बारे में अपशब्द कहे। इसका वीडियो वायरल हो रहा है।
बताते हैं कि क्षेत्र के गांव खुटीपुरी के निकट चकरोड को लेकर दो पक्षों में विवाद चल रहा है। इसको लेकर एक पक्ष की शिकायत पर थाना मुरसान के एसआई अन्य पुलिसकर्मियों के साथ गांव में मौके पर पहुंच गए। किसी व्यक्ति द्वारा बनाए गए इस वीडियो में थाना मुरसान के एसआई तहसील के एक अधिकारी को गाली देते हुए नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वीडियो में एसआई कह रहे हैं कि तहसील का अधिकारी इतनी मोटी तनखाह लेने के बाद भी लोगोें के काम नहीं कर रहा है। राजस्व टीम द्वारा काम न करने के कारण लोगों में झगड़ा होता रहता है। इस दौरान किसी व्यक्ति द्वारा यह वीडियो बनाकर वायरल कर दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें