फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : चार करोड़ से बदलेगी सादाबाद नगर पंचायत की सूरत

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, सादाबाद।
विज्ञापन

जिलाधिकारी की संस्तुति पर वित्तीय वर्ष 2021-22 के लिए पंडित दीनदयाल उपाध्याय आदर्श नगर पंचायत योजना के अंतर्गत शासन द्वारा सादाबाद नगर पंचायत का चयन किया गया है। योजना के तहत करोड़ों की धनराशि से नगर पंचायत क्षेत्र में कई विकास कार्य कराए जाएंगे।
शासन से निर्देश मिलने के बाद जिला प्रशासन ने इसके लिए प्रक्रिया शुरू कर दी है। जिलाधिकारी द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय आदर्श नगर पंचायत योजना के अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2021-22 के लिए नगर निकाय सादाबाद का चयन करने के लिए शासन को संस्तुति भेजी गई थी। शासन स्तर से सादाबाद निकाय का चुनाव इस योजना में कर लिया गया है।
विज्ञापन

20 से 50 हजार की आबादी की वजह से योजना के तहत चार करोड़ की धनराशि का विशेष पैकेज शासन ने नगर पंचायत के विकास के लिए तय किया है। यह धनराशि दो किस्तों में नगर पंचायत को उपलब्ध कराई जाएगी।
इससे नगर निकाय क्षेत्र में नाली-खड़ंजा, सड़क सहित अन्य जरूरी विकास कार्य कराए जाएंगे। इसके लिए जल्द ही शासन द्वारा निर्धारित धनराशि के अंतर्गत नियमानुसार कार्ययोजना, डिटेल प्रोेजेक्ट रिपोर्ट (डीपीआर) नगर पंचायत द्वारा तैयार की जाएगी।
विज्ञापन

इसके बाद नगर पंचायत को आदर्श बनाने के लिए विकास कार्यों की शुरुआत होगी। अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत लल्लन राम यादव ने बताया कि सादाबाद को आदर्श नगर पंचायत बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी। शासन से मिलने वाली चार करोड़ की धनराशि से जरूरी विकास कार्य कराए जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें