फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : पूरे स्टाफ के लग गया कोरोना का टीका, प्रधानाचार्य को देना होगा प्रमाणपत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

माध्यमिक विद्यालयों के शिक्षक-शिक्षिकाओं को कोरोना का टीका लगवाने के लिए डीआईओएस ने प्रधानाचार्यों को निर्देश दिए हैं। पूरे स्टाफ के टीका लग गया है, इस आशय का प्रमाणपत्र भी डीआईओएस ने मांगा है, अन्यथा उनके जून के वेतन पर रोक लगाए जाने की बात पत्र जारी कर कही गई है।
राजकीय बालिका विद्यालय में कोरोना का टीका लगाने के लिए अभिभावक स्पेशल बूथ बनाया गया है। यहां पर माध्यमिक विद्यालयों मेें कार्यरत समस्त ऐसे शिक्षक, शिक्षिकाएं और शिक्षणेत्तर कर्मचारियों, जिनकी आयु 18 से अधिक है को कोरोना का टीका लगाया जा रहा है। यह विशेष टीकाकरण शिविर मंगलवार से शुरू होकर शुक्रवार तक चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में डीआईओएस द्वारा जारी पत्र में कहा गया है कि प्रधानाचार्य समस्त स्टाफ से इस आशय का प्रमाणपत्र प्राप्त करें कि विद्यालय में कार्यरत समस्त स्टाफ द्वारा अपना एवं अपने सभी परिवारीजन, जिनकी आयु 18 वर्ष से अधिक है, का कोविड टीकाकरण करा लिया गया है। प्रधानाचार्य समस्त स्टाफ का कोविड टीकाकरण का शत-प्रतिशत कार्य पूर्ण कराते हुए प्रमाणपत्र पांच जून 2021 तक डीआईओएस दफ्तर में जमा करा दें, अन्यथा माह जून 2021 का संबंधित विद्यालय का वेतन नहीं निकाला जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें