फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : पहले दिन 18 से 44 वर्ष की आयु के 1051 लोगों ने लगवाया टीका

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

हाथरस जिले में भी 18 से 44 वर्ष तक की आयु वर्ग के लोगों के कोरोना से बचाव के लिए टीकाकरण शुरू हो गया। पहले दिन 16 केंद्रों पर इस आयु वर्ग के 1051 लोगों को टीका लगा। युवाओं में इसे लेकर उत्साह देखने को मिला।
जिले में अभी तक 45 वर्ष से ऊपर की आयु वर्ग के लोगों का ही टीकाकरण हो रहा था। शासन के आदेश पर मंगलवार से 18 से 44 वर्ष तक की आयु के लोगों के भी टीकाकरण शुरू हो गया। इसके लिए पहले से पंजीकरण भी किया गया था। पहले दिन इस आयु वर्ग के 1051 लोगों को टीका लगाया गया। युवाओं में इसे लेकर उत्साह देखने को मिला।
विज्ञापन

- कोरोना से बचाव के लिए टीका लगवाना जरूरी है। मैंने आज टीका लगवाया है। साथ ही कोरोना से बचाव के नियमों का पालन भी कर रही हूं। सभी लोग कोरोना से बचाव हेतु टीका जरूर लगवाएं।
विज्ञापन

दीपिका माहेश्वरी
कोरोना से बचाव के लिए टीका लगवाया है। टीका लगाने के बाद कुछ दवाएं भी दी गई हैं। लोग टीकाकरण को लेकर जागरूक हों। मैंने पहले ही रजिस्ट्रेशन करा लिया था। लोग कोरोना से बचाव के लिए नियमों का पालन करें।
शिभम जैन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें