फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : डॉक्टर ने नर्स को लगाया रंग तो हुआ हंगामा, मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

जिला अस्पताल की इमरजेंसी में शुक्रवार-शनिवार की रात को उस वक्त हंगामा हो गया, जब चिकित्सक ने एक नर्स को जबरन रंग लगा दिया। इसे लेकर वहां हंगामा हो गया। पुलिस अस्पताल पहुंच गई। नर्स की तहरीर पर पुलिस ने गाली-गलौज व छेड़छाड़ की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
शुक्रवार-शनिवार की रात को जिला अस्पताल की इमरजेंसी में एक चिकित्सक ड्यूटी पर तैनात थे। आरोप है कि इस दौरान ड्यूटी पर तैनात एक नर्स से डॉक्टर ने कहा कि गले मिलो, होली मनानी है। नर्स ने होली खेलने के लिए मना कर दिया और वह स्टाफ रूम में चली गईं। आरोप है कि उसी वक्त डॉक्टर भी कमरे में चले गए और उन्होंने जबरन रंग लगाते हुए नर्स के साथ छेड़छाड़ कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि इसका विरोध करने पर डॉक्टर ने नर्स से गाली-गलौज भी कर दी। इसे लेकर इमरजेंसी में हंगामा खड़ा हो गया। इमरजेंसी वार्ड के बाहर भीड़ लग गई। पुलिस भी पहुुंच गई। कोतवाली हाथरस गेट प्रभारी केडी शर्मा ने बताया कि इस मामले में तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें