फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : युवक का शव बेर के पेड़ से लटका मिला

विज्ञापन
हाथरस : सासनी में युवक के शव को देखती पुलिस एवं ग्रामीण। - फोटो : SASNI
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सासनी (हाथरस)
विज्ञापन

कस्बे से सटे चंपा बाग में शनिवार की सुबह एक युवक का शव बेर के पेड़ से लटका मिला। मौके पर क्षेत्र के लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। शव को नीचे उतरवाया गया और पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। मृतक के परिजन थाने पहुंच गए और शव की शिनाख्त करते हुए थाने में तहरीर दी।
दरअसल, शनिवार की सुबह लोग टहलने के लिए चंपा बाग की ओर गए थे। तभी एक 30 वर्षीय युवक का शव बेर के पेड़ से लटका देखा तो उन्होंने शोर मचा दिया। शोरगुल सुनकर आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर पहुंच गई। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया, लेकिन शिनाख्त नही हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने शव को पेड़ से उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। काफी देर बाद कस्बा के मोहल्ला चामड़ वाला निवासी लखमीचंद्र पुत्र जगदीश प्रसाद ने थाने में तहरीर देकर शव की शिनाख्त अपने पुत्र सतेंद्र के रूप में की। तहरीर में लखमीचंद्र ने कहा है कि उनका पुत्र सतेंद्र अपनी ससुराल अलीगढ़ में रहता था। युवक के पिता ने अपने बेटे की मृत्यु का कारण पता करने के लिए शव का पोस्टमार्टम कराने की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें