फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : पुलिस की मौजूदगी में हुआ युवक के शव का अंतिम संस्कार

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

हाथरस जंक्शन क्षेत्र में मेंडू स्टेशन के सामने पेड़ पर लटके मिले युवक के शव का पुलिस मौजूदगी में अंतिम संस्कार किया गया। मृतक के हत्या का आरोप लगा रहे हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या का कारण स्पष्ट न होने पर बिसरा जांच के लिए सुरक्षित रखा गया है।
रविवार दोपहर को करीब साढ़े तीन बजे कोतवाली हाथरस जंक्शन क्षेत्र के मेंडू रेलवे स्टेशन के सामने स्थित खेत में नीम के पेड़ पर अरविंद कुमार (24) पुत्र डोरी लाल निवासी मिर्गामई का शव लटका मिला था। परिजनों ने नामजद पर हत्या करने की आशंका जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन

पेड़ पर लटके शव को भी गुस्साए लोगों ने मुश्किल से पुलिस को उतारने दिया। सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस की मौजूदगी में शव का अंतिम संस्कार किया गया। थाना प्रभारी राजीव यादव ने बताया कि बिसरा को जांच के लिए सुरक्षित रखा गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें