फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : 31 मार्च तक पूरा होगा नहर पुल का निर्माण

विज्ञापन
बुर्जवाला कुआं पर टूटी सड़क। संवाद - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

आगरा-अलीगढ़ मार्ग पर सफर करने वालों की राह अब सुगम होगी। 31 मार्च तक लोगों को यह पुल आवागमन के लिए समर्पित कर दिया जाएगा। अभी लोक निर्माण विभाग द्वारा पुल पर डामर की एक और पर्त बिछाई जाएगी। इस पुल के निर्माण पर करीब तीन करोड़ रुपये की लागत आ रही है।
उल्लेखनीय है कि शहर के अलीगढ़ रोड स्थित नहर पर इस पुल का निर्माण कई वर्ष पूर्व शुरू किया गया था, लेकिन थोड़ा-बहुत ढांचा बनाने के बाद इसे अधूरा छोड़ दिया गया। वर्षों तक यह पुल अधूरा ही पड़ा रहा और इसे बनाने में व्यय की गई धनराशि भी बेकार चली जाएगी। इसे बनाने में प्रयुक्त हुई मिट्टी व अन्य निर्माण सामग्री भी पानी में बह गई।
विज्ञापन

पुल का काम पूरा न होने की वजह से लोगों और वाहन चालकों को आवागमन में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। शहर के लोगों को सफर करने में काफी परेशानी से जूझना पड़ रहा था। 31 मार्च तक पुल निर्माण का कार्य पूरा होगा।
वैसे, अलीगढ़ रोड पर जो पुल वर्तमान में बना हुआ है, वह संकरा भी है। इस कारण वहां थोड़ी देर में जाम भी लग जाता है। नए पुल का निर्माण 31 मार्च तक पूरा होने से आमजन गंतव्य की दूरी आसानी से तय कर सकेंगे। अधिकारियों का कहना है कि एक पुल शहर से जाने वाले लोगों के लिए होगा तो दूसरा पुल शहर में आने वाले लोग प्रयोग करेंगे, ताकि नहर पर जाम न लग से।
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता राजेश निगम का कहना है कि 31 मार्च तक पुल का निर्माण पूरा कर लिया जाएगा। अभी पुल पर डामर की एक लेयर और पर्त बिछाई जाएगी। कार्य पूरा होने के बाद इसे जनता को समर्पित किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें