फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : इंजेक्शन लगाते ही बिगड़ी युवक की हालत, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

शहर से सटे गांव गिजरौली निवासी एक व्यक्ति की हालत अचानक बिगड़ गई। परिजन उसे नजदीक के निजी डॉक्टर के पास ले गए। वहां उसे इंजेक्शन लगाया तो वह अचेत हो गया। हालत गंभीर होने पर हाथ खड़े कर दिए। उसे परिजन जिला अस्पताल लेकर पहुंचे तो डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। यहां से परिजन शव लेकर घर चले गए।
कोतवाली सदर क्षेत्र के गांव गिजरोली निवासी भूरा (45 वर्ष) पुत्र नेत्रपाल की देर रात को अचानक से हालत बिगड़ गई। परिवार के लोग उसे पास के ही एक नर्सिंग होम में ले पहुंचे। बताया जा रहा है कि यहां डॉक्टर ने भूरा को इंजेक्शन लगाया तो और उसकी हालत और ज्यादा खराब हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह देखकर डॉक्टर घबरा गया और उसे जिला अस्पताल भेज दिया। जिला अस्पताल में मौजूद डॉक्टर ने उसे देखा और मृत घोषित कर दिया। जानकारी होते ही परिवार के लोग रोने-बिलखने लगे। यहां निजी नर्सिंग होम में उपचार के दौरान लापरवाही बरते जाने का आरोप लगाते हुए गुस्सा व्यक्त व्यक्त किया। परिजन शव को लेकर घर चले गए। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें