न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
एटा राजमार्ग पर शुक्रवार की सुबह साइड में खड़ी गाड़ी को कैंटर ने टक्कर मार दी। एक किसान की मौके पर मौत हो गई और एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया।
प्रह्लाद पुत्र सोनेलाल निवासी गांव उनसीदा घिरोर जिला मैनपुरी ने कोतवाली में दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि उसका भाई रामभजन (32 वर्ष) पुत्र सोनेलाल 25 नवंबर की रात्रि में अपने गांव से मैक्स गाड़ी में धान लादकर अलीगढ़ मंडी में बेचने के लिए जा रहा था। उसके साथ भतीजा सुखवीर भी था। रात में दो बजे गांव रतिभानपुर के पास गाड़ी का टायर पंक्चर हो गया।
वह गाड़ी को साइड में खड़ी कर काम कर रहे थे। इस दौरान भतीजा सुखवीर पेशाब करने के लिए सड़क की दूसरी तरफ चला गया। तभी एटा की तरफ से कैंटर के चालक ने खड़ी मैक्स को टक्कर मार दी, जिससे भाई रामभजन की मौके पर ही मौत हो गई और प्रांशू घायल हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। संवाद