फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : 10 ग्रामों के प्रधान, सचिव, पंचायत सहायक व सफाई कर्मियों ने पेश की स्वच्छता की योजना

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

विकास भवन सभागार में शुक्रवार को जिले के 10 ग्रामों के प्रधान, सचिव, पंचायत सहायक, सफाई कर्मियों द्वारा ठोस एवं तरल अपशिष्ट पदार्थों के प्रबंधन के लिए ग्राम स्वच्छता की कार्य योजना पेश की। जिले की ग्राम पंचायत परसारा, बर्द्धवारी, रूहेरी, बिसावर, कजरौठी, मिढ़ावली, धाधऊ, बसई बाबस, नगला पट्टी देवरी, अगसौली के सचिव, प्रधान, पंचायत सहायक एवं सफाई कर्मियों (चार व्यक्तियों की संयुक्त टीम) द्वारा प्रतिभाग किया गया। प्रस्तुतीकरण में जिला पंचायतराज अधिकारी (डीपीआरओ) सुबोध जोशी ने बताया कि ग्राम स्वच्छता प्लान में सभी आवश्यक बिंदुओं को शामिल किया गया है। अगर व्यक्तिगत योजना का चयन हुआ है तो लाभार्थियों की सूची तैयार की गई है।
विज्ञापन

सामुदायिक योजना में भूमि की उपलब्धता और चयन हो चुका है। उसकी सूची, आवश्यक श्रमिक की आवश्यकता, कूड़ा संग्रहण के लिए भूमि और कूड़ा वाहन की व्यवस्था आदि को शामिल करने निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सुझावों को शामिल करते हुए प्रधान, सचिव, पंचायत सहायक एवं सफाई कर्मी राज्य स्तर पर होने वाले ग्राम स्वच्छता प्लान प्रस्तुतीकरण कार्यक्रम में बेहतरीन तरीके से ग्राम स्वच्छता प्लान का प्रस्तुीकरण करें। इस अवसर पर जिला समन्वयक योगेश सारस्वत, राहुल सिंह एवं शैलेंद्र लवानिया मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें