फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : बदलता मौसम बना लोगों की सेहत के लिए खलनायक

विज्ञापन
हाथरस : बागला जिला अस्पताल में लगी मरीजों की भीड़। संवाद - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

मौसम में उतार-चढ़ाव से लोगों का स्वास्थ्य खराब हो रहा है। हालांकि अब बुखार के रोगियों में कमी आई है। सांस और पुरानी खांसी के मरीज अपना इलाज कराने के लिए जिला अस्पताल पहुंच रहे हैं। मौसम में बदलाव होने के कारण तापमान में भी उतार-चढ़ाव ज्यादा हो रहा है। ऐसे में इस मौसम में खान-पान में की गई जरा सी लापरवाही तबीयत बिगाड़ रही है।
दिनभर धूप और रात को ठंड लोगों को बीमार कर रही है। मौसम में परिवर्तन आ रहा है। साथ ही तापमान में भी उतार-चढ़ाव हो रहा है। ऐसे में थोड़ी सी भी लापरवाही के कारण लोगों का स्वास्थ्य बिगड़ रहा है। वाह्य रोगी विभाग (ओपीडी) में अधिकांश मरीज मौसमी बीमारियों से पीड़ित होकर पहुंच रहे हैं। इनमें वायरल, सिरदर्द, पेट में इंफेक्शन, खांसी-जुकाम, पुरानी खांसी, सांस के मरीज शामिल हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

मौसम में आए बदलाव से बुखार के मरीजों की संख्या में काफी कमी आई है। डेंगू का अब एक भी मरीज नहीं हैं। अब सांस व पुरानी खांसी के मरीजों के अलावा सर्दी से बीमार हो रहे बच्चे अस्पताल आ रहे हैं। अब ओपीडी का आंकड़ा घटकर 1200 रहा गया है।
-डॉ. सूर्य प्रकाश, सीएमएस जिला अस्पताल।
मरीजों का दर्द
कई दिनों से मौसम में बढ़ी ठंड ने परेशान कर दिया है। यह मौसम सांस के मरीजों के लिए ठीक नहीं है।
-सुनहरीलाल, मरीज
मौसम में ठंड अधिक होने से पेट दर्द और अन्य कई परेशानी हो रही है। दवा लेने अस्पताल आए हैं, ताकि ठीक हो जाएं।
-आशीष कुमार, मरीज
शरीर में खुजली हो रही है। मौसम ठंडा होने से काफी परेशानी हो रही है। उसी की दवा लेने यहां पर आया हूं।
-राजवीर, मरीज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें