फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : उद्यमियों को स्वतंत्र फीडर से नहीं मिल सकी बिजली

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

बिजली विभाग ने उद्योगों को निर्बाध बिजली देने के लिए शहर के अलीगढ़ रोड औद्योगिक क्षेत्र के लिए शासन की मंशा के अनुरूप स्वतंत्र फीडर तो बना दिया, लेकिन अभी तक इस फीडर का फायदा औद्योगिक इकाइयों को नहीं मिल पाया है। उद्योगों के संचालन में बिजली संकट आड़े आ रहा है। कई बार उद्योग बंधु की बैठक में स्वतंत्र फीडर से कनेक्शन देने की मांग की गई, लेकिन आज तक कुछ नहीं हुआ है। इसका असर उनके उद्योग के संचालन पर भी पड़ रहा है।
उल्लेखनीय है कि शहर के औद्योगिक क्षेत्र में 230 से अधिक औद्योगिक इकाइयां हैं। इन इकाइयों को शहर के प्रगतिपुरम विद्युत उपकेंद्र से बिजली दी जाती थी। फॉल्ट होने पर पूरी लाइन को बंद करना पड़ता है। इस कारण उद्योगों को पर्याप्त बिजली नहीं मिल पा रही। उद्यमियों की मांग पर बिजली विभाग ने लाखों रुपये की लागत से स्वतंत्र फीडर बनाया। इसके बाद आज भी कई इकाइयों को पर्याप्त बिजली देने की व्यवस्था नहीं हो पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन इकाइयों को स्वतंत्र फीडर से नहीं जोड़ा गया है। इस कारण उद्यमी बिजली गुल होने से परेशान हैं। साथ ही उद्योग बंधु की बैठक में कई बार मांग की गई, लेकिन आज तक कुछ नहीं हुआ है। अधिशासी अभियंता अभिषेक सिंह का कहना है कि जो औद्योगिक इकाइयां स्वतंत्र फीडर से नहीं जुड़ी हैं, उनके लिए बिजनेस प्लान के तहत 12 लाख रुपये का एस्टीमेट मुख्य अभियंता को भेजा गया है। हरी झंडी मिलने के साथ लाइन बनाई जाएगी कनेक्शनों को जोड़ा जाएगा। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें