न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
खेत की रखवाली कर रहे किसान को सांड़ ने पटक-पटक कर बुरी तरह घायल कर दिया। परिवार के लोग उसे लेकर अस्पताल पहुंचे। वहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया और फिर शव को परिजनों को सौंप दिया।
शहर से सटे कोतवाली सदर इलाके के गांव नगरिया नंदराम निवासी कालीचरन (56 वर्ष) पुत्र मोतीराम शनिवार को अपने खेतों की रखवाली कर रहे थे। वहीं पर कुछ आवारा पशु घूम रहे थे। इन्हें किसान ने भगाया तो उनमें से एक सांड़ ने किसान पर हमला कर दिया और पटक-पटक कर बुरी तरह घायल कर दिए।
हादसे के बाद मौके पर पहुंचे परिवार के लोग घायल किसान को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। सूचना पर पुलिस आ गई और शव का पोस्टमार्टम कराया गया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया। संवाद