फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : खेत की रखवाली कर रहे किसान पर सांड़ ने बोला हमला, बोरिंग में गिरने से मौत

विज्ञापन
मृतक का फाइल फोटो। - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

सासनी क्षेत्र के गांव में खेतों की रखवाली कर रहे किसान पर सांड़ ने हमला बोल दिया। सांड़ से बचने के लिए किसान भागा तो नलकूप के बोरिंग के कुएं में गिर गया। जिससे उनकी मौत हो गई। इसकी जानकारी होने पर ग्रामीणों की मौके पर भीड़ लग गई। सूचना के बाद इलाका पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
कोतवाली सासनी क्षेत्र के गांव जसराना निवासी युवराज सिंह के 60 वर्षीय बेटा अजयवीर सिंह खेतीबाड़ी करके अपने परिवार का पालन पोषण करते हैं। वह शुक्रवार की देर रात को अपने खेतों की रखवाली आवारा पशुओं से कर रहे थे। इसी बीच वहां पर एक खूंखार सांड़ आया और उनके पीछे भागने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सांड़ से बचने के लिए वह भागे तो नलकूप के बोरिंग में गिर गया। जिससे उनकी मौत हो गई। हादसे की जानकारी ग्रामीणों को हुई तो मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। इसकी सूचना मिलते ही इलाका पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और शव को कब्जे में लेकर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा। शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया। शव गांव में पहुंचते ही परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें