फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : नगर पालिका की बोर्ड की बैठक में बजट हुआ पारित

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

नगर पालिका बोर्ड की वित्तीय वर्ष 2022-23 की बजट बैठक का आयोजन बुधवार को नगर पालिका के सभागार में हुआ। इसमें बजट पारित हुआ। अधिशासी अधिकारी ने वर्ष 2021-22 की अनुमानित आय के सापेक्ष वास्तविक आय व अनुमानित व्यय के सापेक्ष वास्तविक व्यय के आंकडे़ प्रस्तुत किए।
वित्तीय वर्ष 2022-23 के लिए अनुमानित आय व व्यय के आंकड़े भी प्रस्तुत किए गए। बजट प्रस्ताव को सभी सभासदों ने पारित कर दिया। बैठक के पश्चात नगर पालिका अध्यक्ष आशीष शर्मा ने सभासदों व कर्मचारियों को सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग न करने की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि सदस्यों के सहयोग से विगत दो वर्षों में वृद्धावस्था, दिव्यांग व विधवा पेंशन के लगभग 2800 आवेदन स्वीकृत हो गए हैं। इनके सत्यापन में सहयोग करें, ताकि जरूरतमंदों को पेंशन मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

संचालन कार्यालय अधीक्षक विजय प्रकाश स्वर्णकार व मनेाज गौतम ने किया। बैठक में अधिशासी अधिकारी अनिल कुमार के अलावा सभासद संजय सक्सेना, विशाल दीक्षित, सुरेश चौधरी, अशोक शर्मा, जाकिर अहमद, प्रमोद शर्मा, प्रदीप शर्मा, नारायन लाल, श्रीभगवान वर्मा, सुषमा देवी, रजिया बेगम, उमेश कुमारी, बबिता वर्मा, विनोद कुमार, विनोद प्रेमी, शहीद कुरैशी, नूरजहां, विमल दीक्षित, अशोक गोला, नरेंद्र बंसल, अशोक कुमार, लीलावती पुंढीर आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें