फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : नौपुरा के लापता युवक का शव नाले में मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सादाबाद (हाथरस)
विज्ञापन

खंदौली थाना क्षेत्र के अंतर्गत बहरामपुर के निकट झरना नाले में बृहस्पतिवार की देर शाम को क्षेत्र के गांव नौपुरा के युवक का शव उतराता हुआ मिला। इस युवक की मौत संदिग्ध हालात में हुई। शव की पहचान के बाद देर रात गांव में पहुंची थाना खंदौली पुलिस ने मृतक के परिजनों से पूछताछ भी की।
विज्ञापन

इस घटना से कोहराम मचा रहा। शुक्रवार की देर शाम को मृतक युवक का शव गांव में लाया गया। पूर्व प्रधान हरिभजन सिंह ने बताया कि गांव नौपुरा निवासी करीब 38 वर्षीय लाखन सिंह पुत्र किरोरी सिंह छह जुलाई से गांव से लापता था। परिजन उसकी खोजबीन कर रहे थे, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल पा रहा था। पुलिस के मुताबिक उसका शव झरने में मिला है। शव की पहचान जेब से मिली आरसी के जरिये पुलिस ने कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें