फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : 11 हजार की लाइन को छू गई बैंड की ट्रॉली, एक बैंड कर्मी की मौत, दूसरा झुलसा

विज्ञापन
हाथरस : हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव हाजीपुर में बरात चढ़त के दौरान करंट से मृत हेमंत का फाइल फोटो? - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

कोतवाली हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव हाजीपुर में सोमवार की आधी रात को बरात चढ़त के दौरान बैंड की ट्रॉली 11 हजार केवी की लाइन से स्पर्श हो गई, जिससे ट्रॉली में करंट दौड़ गया। करंट से एक बैंड कर्मी किशोर की मौत हो गई। दूसरा झुलस गया। हादसे के बाद वहां अफरा-तफरी मच गई। झुलसे बैंड कर्मी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
गांव हाजीपुर निवासी राधेश्याम की बेटी की सोमवार को अलीगढ़ के सासनी गेट क्षेत्र से बरात आई थी। इस बरात में सासनी का राजू बैंड भी आया था। आधी रात को बरात चढ़त का कार्यक्रम चल रहा था। सभी लोग शादी समारोह की खुशियों में मस्त थे। इस बीच गांव के बीच से होकर गुजर रही 11 हजार केवी की लाइन से बैंड की ट्रॉली टच हो गई, जिससे बैंड कर्मी हेमंत (14 वर्ष) पुत्र भगवान और राजू पुत्र मोहम्मद हुसैन निवासी पारस कॉलोनी सासनी को करंट लग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

हेमंत बेहोश हो गया। हादसे के बाद वहां भगदड़ मच गई। हेमंत और राजू को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। यहां पर हेमंत को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया और राजू का भर्ती कर लिया गया। जानकारी होने पर मृतक और घायल के परिवार के लोग भी जिला अस्पताल पहुंच गए। मंगलवार को पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव को परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें