फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बार-बेंच के सामंजस्य से मिलेगा सस्ता व सुलभ न्याय

विज्ञापन
बार की नवगठित कार्यका‌रिणी को शपथ दिलाते एसडीएम राजकुमार एवं मंचासीन अतिथि। - फोटो : SASNI
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, सासनी।
विज्ञापन

दि बार एसोसिएशन का मंगलवार को शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन कराया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षा वरिष्ठ अधिवक्ता राजनलाल शर्मा ने की। अतिथि के रूप में एसडीएम राजकुमार यादव व तहसीलदार निधि भारद्वाज, नायब तहसीलदार राम गोपाल व उपनिबंधक सोहेल अहमद तथा कमिश्नरी बार के अध्यक्ष शैलेंद्र पचौरी मंचासीन थे। कार्यक्रम का संचालन पीके सिंह ने किया।
कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों ने मां सरस्वती के छवि चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम के प्रथम चरण में काव्य गोष्ठी का आयोजन किया गया। कवियों ने मां सरस्वती की वंदना प्रस्तुत कर अतिथियों का सत्कार किया। इस मौके पर अपने संबोधन में एसडीएम ने कहा कि बार बेंच का सामंजस्य होने पर वादकारियों को सस्ता एवं सुलभ न्याय मिलता है।
विज्ञापन

इस मौके पर एसडीएम ने बार के नवनियुक्त पदाधिकारी अध्यक्ष महेंद्र पाल सिंह, सचिव राजन सिंह, उपाध्यक्ष राजवीर सिंह, कोषाध्यक्ष मधुसूदन सह, सह सचिव मधुकर नगाइच, प्रशांत पाठक, पुस्तकालय अध्यक्ष गीतम सिंह को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।
विज्ञापन

मौके पर बार के पदाधिकारियों ने वादकारियों को सस्ता एवं सुलभ न्याय दिलाने का संकल्प लिया। मौके पर सुरेश चंद्र शर्मा, योगेश शर्मा, राजेश लवानियां, केपी सुमन, प्रेम सिंह यादव, आनंद शर्मा सुदर्शन शर्मा, बृजेश सेंगर, महेंद्रपाल कुशवाहा, कृष्ण सिंह, दिनेश कुशवाहा, सतीश बांगड, भरत सिंह बघेल, मनोरमा सिंह, सीपी सिंह, वकील तोमर, श्यामवीर सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें