फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : उधारी के रुपये मांगने पर हमलावरों ने दंपती पर गोलियां बरसाई, महिला की मौत, पति गंभीर रूप से घायल

विज्ञापन
हाथरस : मृत महिला भावना का फाइल फोटो। संवाद - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

कोतवाली सदर इलाके के नहरोई रजबहे के निकट स्थित गंगा धाम कॉलोनी में हमलावरों ने उधार के रुपये मांगने पर एक महिला की सरेशाम फायरिंग कर हत्या कर दी और उसके पति को गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना के बाद इलाके में दहशत व्याप्त हो गई। इसी दौरान हमलावर वहां से हथियार लहराते हुए भाग गए। घायल युवक को उपचार के लिए गंभीर हालत में आगरा भेजा गया है। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और हमलावरों की तलाश में जुट गई।
बृहस्पतिवार की देर शाम को कोतवाली सदर इलाके के गांव खोड़ा हजारी निवासी पप्पू का 32 वर्षीय बेटा दिनेश अपनी 28 वर्षीय पत्नी भावना के साथ नहरोई रजबहा स्थित गंगा धाम कॉलोनी में बने अपने देवी-देवताओं के थान पर दीपक जलाने गए थे। इस बीच वहां पर आए नामजदों ने इन दोनों पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी, जिससे दोनों गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गए। फायरिंग की आवाज सुनकर आसपास के लोग घटनास्थल की ओर दौड़े, लेकिन इससे पहले ही हमलावर वहां से फरार हो गए। घटना के बाद इलाके में दहशत व्याप्त हो गई। स्थानीय लोगों ने दोनों को खून में लथपथ जिला अस्पताल पहुंचाया। वहां भावना को चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। दिनेश को गंभीर हालत में आगरा रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जानकारी मिलने के बाद इलाका पुलिस जिला अस्पताल पहुंच गई। यहां पर पहुंची सीओ सदर रुचि गुप्ता ने परिजनों से पूरे मामले की जानकारी ली। पुलिस ने घटनास्थल का भी निरीक्षण किया और पूछताछ की। दिनेश के पिता पप्पू ने बताया कि आरोपियों ने उनके बेटे से करीब आठ दिन पहले साढ़े छह लाख रुपये उधार लिए थे। जिनके बदले में आरोपी एक खेत दिलवाने की बात कह रहे थे, लेकिन न तो उन्होंने खेत दिलवाया न ही रुपये वापस किए। इसके बाद दिनेश उनसे रुपये मांगने लगा तो आरोपी उससे रंजिश मानने लगे। बृहस्पतिवार की देर रात को दंपती को घेरकर उन पर गोलियां चला दीं। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें