फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : पंचायत सहायकों की भर्ती के लिए प्राप्त आवेदनों को किया जा रहा एकत्रित

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

पंचायत सहायक के पदों पर भर्ती की प्रक्रिया के तहत ब्लॉक और जिला मुख्यालयों पर प्राप्त आवेदनों को एकत्रित करने की कार्रवाई प्रशासन की ओर से शुरू कर दी गई है।
उल्लेखनीय है कि शासन के निर्देश पर जिले में पंचायत सहायक के पदों पर अभ्यर्थियों से आवेदन लिए गए थे। यह आवेदन ग्राम पंचायतों के साथ साथ जिला मुख्यालय और ब्लॉक मुख्यालय पर भी लिए गए। अब इन आवेदनों को ब्लॉक व जिला मुख्यालयों से एकत्रित करने की कार्यवाही शुरू कर दी गई है। इन आवेदनों को सूची वार तैयार किया जा रहा है और आवेदनों को एकत्रित किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ब्लॉक व जिला कार्यालय पर प्राप्त सभी आवेदनों को ग्राम पंचायतों को भेजने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है, जिससे ग्राम पंचायत स्तर पर होने वाली कार्यवाही को पूरा किया जा सके। जिला पंचायतराज अधिकारी (डीपीआरओ) जीडी जैन ने बताया कि सभी ग्राम पंचायतों को उनकी ग्राम पंचायतों के प्राप्त आवेदनों को भेजा जा रहा है, जिससे मेरिट सूची तैयार करने से पहले दस्तावेजों की जांच आदि की कार्यवाही पूरी की जा सके। ग्राम पंचायत स्तर से ही मेरिट लिस्ट तैयार कर भेजी जाएगी। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें