न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
चंदपा क्षेत्र की पीड़ित युवती को समाज कल्याण विभाग ने आर्थिक मदद दी है। यह धनराशि उसके पिता के खाते में भेज दी गई है। यह जानकारी डीएम प्रवीण कुमार लक्षकार ने दी है। वहीं एसपी ने बताया कि इस प्रकरण में सीओ को विवेचना को जल्द से जल्द पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि चार्जशीट जल्दी न्यायालय में दाखिल की जा सके।
कोतवाली चंदपा क्षेत्र में युवती के साथ हुए सामूहिक दुष्कर्म व जानलेवा हमले के मामले में जिला प्रशासन व पुलिस महकमे में तेजी से कार्रवाई शुरू कर दी है। एसपी का कहना है कि पीड़िता का काफी बेहतर इलाज अलीगढ़ के जेएन मेडिकल कॉलेज में चल रहा है।
पुलिस इस मामले में चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। सीओ सादाबाद को विवेचना को जल्द से जल्द पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि चार्जशीट जल्द ही न्यायालय में दाखिल की जा सके।