फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस: जमातियों के आने की अफवाह से सहपऊ में देहात

विज्ञापन
हाथरस: सीएचसी पर बाहर से आए लोगों के स्वास्थ्य की जांच करते डॉक्टर। - फोटो : SHAPHU
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहपऊ (हाथरस)
विज्ञापन

कस्बे में रविवार की देर रात में एक ही परिवार के चार लोगों के बाहर से घर आने की सूचना पर दहशत फैल गया। सुबह जब कस्बा के लोगों ने उस परिवार के मकान के आगे कार खड़ी देखी तो लोग काफी डर गए। इस तरह रात में आकर अचानक घर में घुस जाने से लोगों में भय का माहौल है। वहीं, कुछ लोग इस बात को लेकर भी आशंकित हैं कि कहीं वे लोग जमात से तो नहीं लौटे हैं। इसी दौरान कुछ लोगों ने एसडीएम सादाबाद, कोतवाली निरीक्षक एवं सीएचसी प्रभारी को यह कहकर सूचना दे दी कि कुछ जमाती आए हुए हैं।
कस्बे में जमातियों के आने की सूचना पर पूरा प्रशासन हरकत में आ गया। आनन-फानन में पुलिस उस परिवार के पास पहुंची और सभी का मेडिकल चेकअप कराने को कहा। पुलिस के कहने पर सभी लोग सीएचसी पहुंचे और वहां चेकअप कराया। परिवार के मुखिया ने बताया कि वे लोग अपने पैतृक गांव बड़े गांव जिला एटा से वापस आए हैं और सभी स्वस्थ हैं। इस दौरान कुछ और कुछ और महिला-पुरुषों ने सीएचसी पहुंचकर अपना चेकअप करवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएचसी प्रभारी डॉ. प्रकाश मोहन का कहना है कि सोमवार को सीएचसी पर 14 लोगों का मेडिकल चेकअप किया गया जिनमें तीन महिलाएं भी शामिल हैं। सभी स्वस्थ पाए गए। उन्हें 14 दिन तक के लिए होम क्वारंटीन किया गया है। साथ ही उनको घर से बाहर नहीं निकलने और किसी से नहीं मिलने की हिदायत दी गई। इधर, कोतवाल राजवीर सिंह का कहना है कि रात में एक मुस्लिम परिवार के लोग कार से आए थे। जिनमें दो लोग वापस चले गए हैं। यहां रहने वाला को मेडिकल करवा दिया है एवं उनको घर में रहने के लिए कह दिया गया है। उनको यह चेतावनी दी है यदि उनके परिवार को कोई भी व्यक्ति घर से बाहर घूमता मिलता है तो उसके विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें