फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : जिला अस्पताल में उपकरणों की खरीद के टेंडर कटघरे में

सार

एक फर्म के मालिक ने अधिकारियों पर चहेती फर्म का टेंडर फाइनल करने का आरोप लगाते हुए प्रमुख सचिव स्वास्थ्य से शिकायत की है।सभी विभागों में ऑनलाइन प्रक्रिया के तहत सामान की खरीद-फरोख्त के लिए टेंडर निकाला जाता है, लेकिन स्वास्थ्य विभाग में उपकरणों की खरीद को लेकर अधिकारियों पर मानक की अनदेखी करने का आरोप लग रहा है। जैम पोटल के पक्ष में जारी शासनादेश के अनुसार कोई भी वीओक्यू कस्टम विड आमंत्रित करना वित्तीय अनियमितता है। आरोप है कि स्वास्थ्य विभाग ने सामान खरीदने के लिए नियमों की अनदेखी करते हुए निविदा अपलोड कर दी हैं, जबकि वीओक्यू की निविदा तब ही अपलोड की जा सकती है, जब सामान की कैटेगरी उपलब्ध न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

बागला जिला संयुक्त अस्पताल में दो करोड़ 26 लाख रुपये कीमत के उपकरण खरीदे के लिए हुई टेंडर प्रक्रिया सवालों के घेरे मेें है। एक फर्म के मालिक ने अधिकारियों पर चहेती फर्म का टेंडर फाइनल करने का आरोप लगाते हुए प्रमुख सचिव स्वास्थ्य से शिकायत की है।
सभी विभागों में ऑनलाइन प्रक्रिया के तहत सामान की खरीद-फरोख्त के लिए टेंडर निकाला जाता है, लेकिन स्वास्थ्य विभाग में उपकरणों की खरीद को लेकर अधिकारियों पर मानक की अनदेखी करने का आरोप लग रहा है। इस मामले में सर्जिकल इक्पिवमेंट एजेंसी ने शिकायत की है।
विज्ञापन

जैम पोटल के पक्ष में जारी शासनादेश के अनुसार कोई भी वीओक्यू कस्टम विड आमंत्रित करना वित्तीय अनियमितता है। आरोप है कि स्वास्थ्य विभाग ने सामान खरीदने के लिए नियमों की अनदेखी करते हुए निविदा अपलोड कर दी हैं, जबकि वीओक्यू की निविदा तब ही अपलोड की जा सकती है, जब सामान की कैटेगरी उपलब्ध न हो।
विज्ञापन

जिला अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. सूर्यप्रकाश ने बताया कि शिकायत करने के लिए सभी स्वतंत्र हैं। किसी को अगर कोई आपत्ति है तो ऑनलाइन शिकायत दर्ज करा सकते हैं। किसी फर्म ने कोई शिकायत की है, इसकी जानकारी नहीं है। जो भी टेंडर प्रक्रिया चल रही है, उसकी निगरानी जिलाधिकारी के स्तर से हो रही है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें