फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : बोलेरो की टक्कर से टेंपो सवार युवक की मौत, तीन घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस/सासनी।
विज्ञापन

अलीगढ़ रोड स्थित गांव दयानतपुर के निकट टेंपो और बोलेरो कार की भिड़ंत हो गई। हादसे में टेंपो सवार एक युवक की मौत हो गई और युवक की मां सहित चार लोग घायल हो गए। मौके पर भीड़ लग गई। सभी को 108 एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया गया। वहां युवक को मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। युवक की मौत से उसके परिवार में कोहराम मच गया है।
कोतवाली सासनी क्षेत्र के गांव लढ़ौटा निवासी लाखन सिंह (34 वर्ष) पुत्र रामदेव अपनी मां चंद्रवती को साथ लेकर टेंपो में सवार होकर हाथरस न्यायालय में तारीख करने आ रहा था। उसी टेंपो में योगी उर्फ योगेश निवासी रोहई, अजय निवासी नगला फरार इगलास और भूरी निवासी गांव फगुना इगलास भी सवार थे।
विज्ञापन

जैसे ही टेंपो हाथरस की ओर दयानतपुर के निकट पहुंचा तो सामने से आ रही बोलेरो कार ने टक्कर मार दी, जिससे लाखन सिंह, उसकी चंद्रवती, योगी, अजय और भूरी घायल हो गए। हादसे के बाद बोलेरो और टेंपो चालक मौके से फरार हो गए। लोगों की चीख-पुकार सुनकर मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ लग गई। घायलों को 108 एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां लाखन को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

सूचना के बाद मृतक के परिवार के लोग जिला अस्पताल पहुंच गए और यहां पर परिजन रोने-बिलखने लगे। अस्पताल पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हाउस भेजा। घायलों के परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। सूचना के बाद घायलों के परिवार के लोग भी अस्पताल पहुंच गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें