न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सादाबाद (हाथरस)
खंदौली थाना क्षेत्र के अंतर्गत नंदलालपुर के पास बुधवार की रात एक मैक्स वाहन ने एक टेंपो को टक्कर मार दी, जिससे टेंपो में सवार सादाबाद निवासी एक व्यक्ति की मौत हो गई। दुर्घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।
सादाबाद में सलेमपुर रोड महावीर गली निवासी प्रेम सिंह फौजदार जो कि आगरा में प्राइवेट रूप से नौकरी करते थे। वह रोजाना की तरह बुधवार को सादाबाद से टेंपो के जरिये आगरा नौकरी पर जा रहे थे तो इस दौरान नंदलालपुर के पास एक मैक्स वाहन ने टेंपो को टक्कर मार दी, जिससे प्रेम सिंह फौजदार गंभीर रूप से घायल हो गए।
घायल प्रेम सिंह को टेंपो चालक द्वारा एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। सिर में चोट की वजह से उन्हें एसएन मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया गया, जहां उनकी मौत हो गई। संवाद