फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : चाल-चलन पर शक में की पत्नी की हत्या, शव जलाया

विज्ञापन
हाथरस : मुरसान के गांव नगला भाऊ में मौजूद लोग व पुलिस बल। संवाद - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरसान (हाथरस)।
विज्ञापन

चाल-चलन पर शक होने पर एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी और उसके शव को जला दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने जले हुए शव के अवशेष अपने कब्जे में ले लिए। इस मामले में हत्या की रिपोर्ट मृतका के पति के खिलाफ दर्ज कराई गई है।
थाना मुरसान क्षेत्र के गांव नगला भाऊ निवासी देशराज पुत्र हरपाल चार माह पहले 24 वर्षीय अंशू नाम की एक युवती को अपने साथ ले आया। वह उसके साथ पत्नी के रूप में रहने लगी। अंशू का मायका कहां है, इस बारे में भी गांव में लोगों को जानकारी नहीं है। बताते हैं कि आठ दिन पहले अंशू एकाएक अपनी ससुराल से बिना बताए कहीं चली गई। अंशू बुधवार की दोपहर तीन बजे के करीब वापस लौटकर आ गई तो उसके पति व अन्य ससुरालीजनों ने उसे घर में नहीं घुसने दिया और उसके चाल-चलन पर शक जताया। इस पर अंशू ने पुलिस बुला ली तो पुलिस समझा बुझाकर उसे उसके घर में अंदर पहुंचाकर वापस लौट आई।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि इस दौरान रात्रि में देशराज ने अंशू की हत्या कर दी। वह जब गांव के बाहर उसके शव को जलाकर अंतिम संस्कार कर रहा था तो कुछ लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दे दी। पुलिस मौके पर पहुंच गई। इस दौरान देशराज व अन्य परिजन वहां से भाग गए। पुलिस ने शव के शेष बचे अवशेष, राख आदि अपने कब्जे में ले ली है। इसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। इस मामले में गांव नगला भाऊ के ही हीरेंद्र ने देशराज के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। मुरसान कोतवाली के एसएसआई रामनरेश का कहना है कि इस मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें