फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : असंतुलित होकर पलटा टेंपो, आधा दर्जन से अधिक यात्री घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

जंक्शन क्षेत्र के गांव रामपुर के निकट एक टेंपो असंतुलित होकर पलट गया। उसमें सवार आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। जिनमें से दो घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। एक घायल को गंभीर हालत में अलीगढ़ रेफर कर दिया गया।
रविवार की सुबह हाथरस जंक्शन से एक टेंपो में सवारी भर कर हाथरस की ओर जा रहा था। गांव रामपुर के पास आते ही टेंपो अनियंत्रित होकर पलट गया। जिससे उसमें सवार सवारी उसके नीचे दब गईं। लोगों की आवाज सुनकर ग्रामीण आ गए और लोगों को बाहर निकाला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

घायलों में अजय कुमार पुत्र मूलचंद्र निवासी रामनगर कॉलोनी अलीगढ़ को जिला अस्पताल से अलीगढ़ रेफर कर दिया गया। जबकि दूसरे घायल राजेश कुमार पुत्र कुंवर पाल निवासी छोंक का जिला अस्पताल में उपचार किया गया। कुछ यात्रियों को मामूली चोट आईं थी। वे अपने-अपने घर चले गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें