फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : संडे मार्केट में उड़ रही कोरोना नियमों की धज्जियां

विज्ञापन
संडे मार्किट में बिना मास्क खरीदारी करते लोग। संवाद - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

शहर के वाटर वर्क्स कॉलोनी के नजदीक लगने वाले संडे मार्केट में कोरोना नियमों की जमकर धज्जियां उड़ाईं जा रही हैं। यहां पर दुकानदारों के साथ-साथ सामान की खरीद फरोख्त के लिए आने वाले लोग भी मास्क नहीं लगा रहे हैं।
ओमिक्रान वायरस ने देश में अपनी दस्तक दे दी है। इसके बावजूद भी लोग लापरवाही बरत रहे हैं। वहीं प्रशासनिक अमला भी इस ओर से बेसुध है। हालांकि स्वास्थ्य विभाग ओमिक्रॉन वायरस को लेकर एहतियात बरत रहा है। प्रशासन भी खासा चौकन्ना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लेकिन लोगों की लापरवाही प्रशासन के एहतियात पर पानी फेर सकती है। वाटर वर्क्स कालोनी के नजदीक लगे संडे मार्केट में लोगों की खरीदारी के लिए हर रविवार भीड़ उमड़ती है, लेकिन कोई भी यहां नियमों का पालन तो दूर की बात है। मास्क तक लगाना जरूरी नहीं समझ रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें