न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के गांव हतीसा के पास टेंपो ने बाइक सवारों को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार तीन युवक घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने 108 एंबुलेंस से घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां से उन्हें रेफर कर दिया गया।
इगलास थाना क्षेत्र के गांव तोछीगढ़ निवासी विष्णु व गिरीश और फतेहपुर निवासी कालीचरन एक बाइक पर सवार होकर मुरसान की तरफ से हाथरस की ओर आ रहे थे। इस बीच उनकी बाइक को हतीसा मथुरा रोड पर टेंपो ने टक्कर मार दी, जिससे तीनों बाइक सवार घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर भीड़ लग गई।
लोगों ने 108 नंबर एंबुलेंस को बुलाकर तीनों घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां से गिरीश को गंभीर हालत में अलीगढ़ रेफर कर दिया गया।