न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
वीडियो वायरल होने पर डीएम ने सादाबाद तहसील के एक कर्मी को निलंबित कर दिया है। वीडियो में कर्मी कथित रूप से खर्चे के नाम पर रिश्वत लेता दिखाई दे रहा है। प्रकरण की प्रारंभिक जांच तहसीलदार सादाबाद से कराई गई। जिसमें वह दोषी पाया गया।
तहसीलदार सादाबाद ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि वीडियो में जो कर्मचारी दिखाई दे रहा है, वह नरेंद्र कुमार है। वह पत्र वाहक के पद पर तैनात है। वीडियो में जो दिखाई दे रहा है वह अनुचित कृत्य है। जिलाधिकारी ने कर्मी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। डीएम ने उसके विरुद्ध विभागीय कार्रवाई की संस्तुति की है। संवाद