न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
त्रिस्तरीय पंचायत क्षेत्रों के अनंतिम आरक्षण पर पंचायतराज विभाग को अब तक 211 आपत्तियां मिली हैं। विभागीय अधिकारियों ने इन आपत्तियों के निस्तारण के लिए माथापच्ची शुरू कर दी है।
जिला पंचायत सदस्य पद के लिए 16, ग्राम प्रधान पद के लिए 181, ब्लॉक प्रमुख पद के लिए दो और क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के लिए 11 आपत्तियां मिली हैं। एक अन्य आपत्ति मिली है। ब्लॉक सासनी की ग्राम पंचायत दरकौली के संबंध में भी एक आपत्ति आई है।
जिस तरीके से सामान्य वर्ग को नौकरी में 10 फीसदी का आरक्षण मिला है, उसी तरह पूरे प्रदेश में पंचायत चुनाव में आरक्षण व्यवस्था को लागू किया जाए। पंचायतराज विभाग को सबसे ज्यादा आपत्तियां ग्राम प्रधान पद के लिए मिली हैं। इस बार पिछले आरक्षण के सापेक्ष अधिक आपत्तियां मिली हैं। जिला पंचायतराज अधिकारी बनवारी सिंह 25 मार्च को आपत्तियों का निस्तारण किया जाएगा। उन्होंने बताया कि आपत्तियों का निस्तारण करने के बाद अंतिम सूची जारी की जाएगी।