संवाद न्यूज एजेंसी, सहपऊ।
सहपऊ में भी सोमवार से 15-18 वर्ष के किशोरों के टीकाकरण का कार्य शुरू हो गया। सुबह से ही सीएचसी पर बच्चों को टीका लगाने की पूरी तैयारी कर ली गई थी। सीएचसी पर सुबह दस बजे से एक दो विद्यार्थी टीका लगवाने पहुंचे थे। लेकिन, जैसे ही स्कूल की छुट्टी हुई बच्चे टीका लगाने सीधे केंद्र पर पहुंच गए।
इधर, मुरसान एवं सादाबाद सीएचसी के साथ 47 टीमें पूरे क्षेत्र में कोरोना टीकाकरण करने के लिए गांव-गांव में भ्रमण कर रही है। कुछ बच्चे स्कूल की छुट्टी होने के बाद सीएचसी पर कोरोना का टीका लगवाने पहुंचे।
सीएचसी प्रभारी डॉ. नवीन कुमार ने बताया कि कस्बा में निवास कर रहे 15-18 वर्ष के बच्चे सीएचसी पर 10 बजे से कोरोना का टीका लगवाएं। मंगलवार की सुबह दस बजे से शाम पांच बजे तक कस्बा स्थित एमएल इंटर कॉलेज एवं जनता इंटर कॉलेज में टीकाकरण किया जाएगा।
- मैंने सीएचसी पर अपने पिता के साथ जाकर कोरोना का टीका लगवाया है। मुझे कोई परेशानी नहीं हुई है। अन्य बच्चे भी टीका जरूर लगवाएं। - माही वार्ष्णेय
- स्कूल की छुट्टी होने के बाद मैंने सीएचसी पर जाकर टीका लगवाया। मुझे कोई परेशानी नहीं हुई है। दोस्तों से भी टीका लगवानी का अपील करता हूं। - सागर वार्ष्णेय
- जैसे मुझे पता चला कि 15-18 वर्ष के बच्चों को टीका लग रहा है मैं स्कूल से सीधे सीएचसी पर पहुंचा गया। टीका लगवाने के बाद मुझे कोई परेशानी नहीं हुई। - लवकुश
- जब पता चला कि सीएचसी पर मेरे दोस्त टीका लगवाने जा रहे हैं, मैं भी उनके साथ पहुंचा गया। कोरोना का टीका लगवाने के बाद मुझे कोई परेशानी नहीं हुई है। - गौरांश कुमार
गौरांश। - फोटो : SHAPHU