फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : खेेलने के लिए गेंद देने से मना करने पर किशोर से की मारपीट

विज्ञापन
मारपीट में घायल किशोर। संवाद - फोटो : SHAPHU
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, सहपऊ।
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव कोंकना में खेलने के लिए गेंद देने से मना करने पर एक युवक ने बैट से किशोर की पिटाई कर दी। पीड़ित की मां ने कोतवाली में युवक के नाम तहरीर दी है। पुलिस ने तहरीर लेकर किशोर का मेडिकल कराया। डॉक्टर ने किशोर का एक्स-रे कराने के लिए भेजा है।
जानकारी के मुताबिक, बुधवार की सुबह राहुल कुमार के पुत्र कुणाल (11) गांव के पास ही अपने हमउम्र किशोरों के साथ किक्रेट खेल रहा था। उसी समय नामजद युवक आया और उनसे बैट लेकर खेलने की कहने लगा। इस पर बच्चों ने कहा कि वह काफी बड़ा है इसलिए उनके साथ नहीं खेल सकते।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह कहकर कुणाल अपनी गेंद लेकर अपने मित्रों के साथ वहां से चलने लगा। इतने में युवक ने कुणाल को पकड़ लिया और बैट से उसकी पिटाई कर दी। वह रोता हुआ घर आया। मां उसे लेकर कोतवाली आई और युवक के खिलाफ नामजद तहरीर दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें