न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
बेसिक शिक्षा विभाग के उच्च प्राथमिक विद्यालयों के शिक्षक-शिक्षिकाओं को हिंदी व्याकरण की बारीकियों की सीख दी जाएगी। इसे लेकर ऑनलाइन प्रशिक्षण होगा। जिसमें हिंदी व्याकरण आधारित बिंदुओं पर चर्चा होगी। डायट प्राचार्य ने बीएसए को पत्र लिखकर एक स्कूल से एक शिक्षक को प्रशिक्षण में शामिल कराए जाने को कहा है।
निदेशक राज्य हिंदी संस्थान वाराणसी द्वारा हिंदी व्याकरण की अवधारणाओं की समझ शिक्षक-शिक्षिकाओं में विकसित करने के लिए पांच दिवसीय ऑनलाइन प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन 18 जनवरी से 23 जनवरी 2023 तक किया जा रहा है।
इसमें जिले के प्रत्येक उच्च प्राथमिक परिषदीय विद्यालयों में हिंदी पढ़ाने वाले एक-एक शिक्षक को हिंदी व्याकरण के लिए प्रशिक्षित किया जाएगा। प्रशिक्षण में प्रतिभाग करने के लिए उच्च प्राथमिक विद्यालयों में हिंदी शिक्षण करने वाले प्रत्येक विद्यालय से एक-एक शिक्षक को बीएसए के स्तर से ऑनलाइन प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रतिभाग कराने के लिए कहा है।
डायट प्राचार्या डॉ. ऋचा गुप्ता ने बताया कि टेलीग्राम लिंक पर जुड़ने के लिए शिक्षकों को निर्देशित करने के लिए बीएसए को पत्र लिखा है। टेलीग्राम ग्रुप पर पंजीकरण लिंक साझा किया जाएगा। इसमें सभी शिक्षकों/प्रतिभागियों को पंजीकरण कराना अनिवार्य है। टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए टेलीग्राम लिंक- द्धह्लह्लश्चह्यऱ्//ह्ल.द्वद्ग/श्च6स्नह्नभनक्कड्ढद्भ9ड्ढरू2ङ्घ2क्त्रस्ढ्ढ है। इससे शिक्षक-शिक्षिकाओं की हिंदी व्याकरण अच्छी होगी। संवाद