फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : टीईटी पेपर लीक मामले में आरोपी शिक्षक निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

विकास खंड सिकंदराराऊ के प्राथमिक विद्यालय देवर पनाखर के प्रभारी प्रधानाध्यापक पर शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) के पेपर लीक मामले में शामिल होने का आरोप है। इसे लेकर समाचार पत्रों में प्रकाशित खबर के आधार पर खंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) की रिपोर्ट पर बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) ने आरोपी शिक्षक निर्दोष कुमार के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की है।
प्राथमिक विद्यालय देवर पनाखर में प्रभारी प्रधानाध्यापक के पद पर तैनात निर्दोष कुमार तीन दिसंबर से लगातार अनुपस्थित चल रहा है। बीईओ सिकंदराराऊ द्वारा बीएसए को प्राप्त कराई रिपोर्ट में कहा गया है कि अनुपस्थित चल रहे शिक्षक निर्दोष कुमार के बारे में समाचार पत्रों के माध्यम से जानकारी मिली है कि वह यूपी टेट पेपर लीक मामले में आरोपी हैं और 13 दिसंबर को उन्होंने कोर्ट में समर्पण कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीएसए ने निर्दोष कुमार को अनाधिकृत रूप से विद्यालय से अनुपस्थित रहने और यूपी टेट पेपर लीक मामले में आरोपी होने के मामले में तत्काल प्रभाव से निलंबित किया है। मामले की जांच के लिए बीईओ सासनी सुबोध कुमार को जांच अधिकारी नामित किया गया है। निलंबन अवधि में निर्दोष कुमार को प्राथमिक विद्यालय मोहनगंज नगर क्षेत्र हाथरस से संबद्ध किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें