फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : अब आढ़तियों के लिए कर चोरी करना होगा मुश्किल

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

कृषि कानून वापस होने के बाद फिर से पुराना सिस्टम शुरू होगा। जल्द मंडी प्रशासन द्वारा सचल दल का गठन किया जाएगा। मंडी परिसर से बाहर कारोबार करने वालों को डेढ़ प्रतिशत टैक्स भी जमा करना होगा। फिर से लाइसेंस भी लेना होगा। ऐसे में आढ़तियों के लिए कर चोरी करना मुश्किल हो जाएगा।
उल्लेखनीय है कि जब से कृषि कानून लागू हुआ तब से मंडी में नियम में बदलाव हुआ। यह तय हुआ कि मंडी से बाहर कारोबार करने वालों टैक्स से फ्री रहेंगे। सरकार ने कृषि कानून को वापस ले लिया है। मंडी प्रशासन ने फिर से राजस्व को बढ़ाने की कवायद शुरू कर दी है। मंडी प्रशासन कर चोरी को रोकने के लिए छापेमारी करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सचल दल का गठन होगा। लकड़ी, दाल, मसाले आदि पर फिर से डेढ़ प्रतिशत टैक्स लगेगा। शहर में आने-जाने पर मंडी को टैक्स देना होगा। मंडी सचिव यशपाल सिंह का कहना है कि कृषि कानून वापस हो गए हैं। कर चोरी को रोकने के लिए जल्द सचल दल का गठन किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें