फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : एमओआईसी को पढ़ाया बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं देने का पाठ

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण से जूझ रहे लोगों व अन्य बीमारियों से परेशान लोगों को किस प्रकार से बेहतर उपचार दिया जाए, इसे लेकर मुख्य चिकित्साधिकारी ने जिले के सभी प्रभारी चिकित्साधिकारियों (एमओआईसी) के साथ बैठक की। उन्होंने एमओआईसी के साथ जिले के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मुहैया कराने की रणनीति बनाई।
बृहस्पतिवार की दोपहर को अपने दफ्तर में सीएमओ डॉ. सीएम चतुर्वेदी ने जिले के सभी स्वास्थ्य केंद्र प्रभारियों के साथ बैठक की। बैठक में लोगों को कोरोना संक्रमण से बचाने और इसे लेकर जागरूकता फैलाने पर जोर दिया। कोरोना के अलावा अन्य बीमारियों से परेशान लोगों को भी उपचार दिए जाने की बात पर जोर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सभी सीएचसी प्रभारियों से उनकी समस्याओं को पूछा और उनका निराकरण कराए जाने केे आश्वासन दिया। यहां पर जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. विजेंद्र सिंह ने सभी से कहा कि लोगों को कोरोना का टीका लगवाने के लिए जागरूक करें। एसीएमओ डॉ. डीके अग्रवाल ने भी कई बिंदुओं पर जानकारी दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें